जिन हाथो ने मुझे चलना सिखाया
उस हाथ की नब्ज़ को बंद होने से रोकू कैसे
बांध देना चाहती हू समय को यहीं
घडी कि सुइयों को आगे बढ़ने से रोकू कैसे
जो लेके मुझे इस संसार में आया
उसे यहाँ से रुखसत होने से रोकू कैसे
Tell your brain to swim in rever of real and imaginary thoughts to Quench your Creative Thirst !!
जिन हाथो ने मुझे चलना सिखाया
उस हाथ की नब्ज़ को बंद होने से रोकू कैसे
बांध देना चाहती हू समय को यहीं
घडी कि सुइयों को आगे बढ़ने से रोकू कैसे
जो लेके मुझे इस संसार में आया
उसे यहाँ से रुखसत होने से रोकू कैसे
गलियों की ये ख़ामोशी मुझे अहसास दिलाती हैं
कि मेरे पैरों कि ये ज़मीन मेरी नहीं
वही गलिया जहाँ रोज चूड़ी वाला आवाज़ लगता हैं
वही घर जहाँ पडोसी से आज भी दही उधार लिया जाता हैं
वही नुक्कड़ जहाँ में रोज चाट खाने जाता था
वही कोना जहाँ पान खा के हम बातें बनाया करते थे
वहीं बातें मुझे सता के ये याद दिलाती हैं
कि मेरे पैरों कि ये ज़मीन मेरी नहीं
रिक्शे वाले से १ रुपए के लिए बहस जहाँ आज भी होती हैं
गली के मंदिर में जहाँ आरती रोज सुबह शाम होती हैं
दिवाली पे जहाँ हर दिल में रौनक होती हैं
होली के रंग जहाँ हर गाल पे सज जाते हैं
बेरंग चेहरे मुझे बोलते नज़र आते हैं
कि मेरे पैरों कि ये ज़मीन मेरी नहीं
लक्की,२६ जनवरी २०११
छोटी छोटी खुशियों प़े मुस्कुराती मै
इस चारदीवारी में यादो के किला बनाती मै
लाल तो कभी पीला रंग दीवारों प़े लगाती मै
कतरा कतरा जोड़ के चित्र बनाती मै
ख़ामोशी से अपनी सब कुछ कह जाती मैं
पंख लगा के सपनो के बादल छु आती मैं
नखरों से अपने तुमको सताती मैं
रोज सुबह मंदिर में दिया जलाती मैं
आँगन की इस चौखट पर रंगोली बनाती मैं
कुछ पुरानी यादो पे आंसू बहाती मैं
क्यों अपने गीत में खुद ही रह जाती मैं
-लक्की , २१ जनवरी २०११